अलीगढ़, मार्च 12 -- गोधा। प्राइवेट बसों की छतों पर लोग मौत का सफर कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इन पर किसी की नजर रही है। शायद विभाग को किसी दूसरे हादसे का इंतजार है। बुधवार को गोधा क्षेत्र में अतरौली से दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बसों की बसों की छतों पर लोग यात्रा करते दिखाई दिए। इतना ही नहीं बस कंडक्टर भी छत पर जाकर टिकट बनाता दिखा। ऊपर बैठने वाले कभी छत पर खड़े हो जाते तो कभी बैठ जाते। रेलवे लाइन फाटक से निकलने के दौरान की बस की स्थिति गंभीर लगी। लो हाइट बैरियर पर लोगों के टकराने की संभावना बन रही थी। बसों की इस मनमानी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कासगंज, अतरौली से संचालित होने वाली निजी बसों और ईको के मालिक दिल्ली सहित जिले के विभागीय जिम्मेदारों से तालमेल बैठा कर बसों का संचालन कराते हैं। इसलिए ...