एटा, मार्च 19 -- स्कूल से पढ़कर साइकिल से घर लौट रहे दस वर्षीय छात्र को रोडवेज बस ने रौंद दिया। टक्कर लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि रोडवेज बस चालक आपस में ओवरटेक कर रहे थे ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ है। थाना मिरहची के गांव अमृतपुर निवासी ललित (10) पुत्र राघवेन्द्र एसटीएस पब्लिक स्कूल सिरसाटिप्पू में कक्षा एक पढ़ता था। गुरुवार दोपहर को छुट्टी होने के बाद साइकिल से गांव लौट रहे थे। गांव सिरसाटिप्पू स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो वही पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। आरोप है कि दो रोडवेज बस कासगंज की तरफ से आ रही थी जो आपस में ओवरटे...