बसैत ने चंदरपुर को हराया, सनोज बने मैन ऑफ द मैच
मैनपुरी, मई 26 -- ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसैत के गांव बरहा में चल रहे बौद्ध क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को चंदरपुर और बसैत के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। चंदरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में चंदरपुर ने 6 विकेट के नुकसान पर 128 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान अनुराग ने सर्वाधिक 36 रनों का योगदान दिया। 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसैत की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बसैत ने मात्र 11 ओवरों में 6 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की इस शानदार जीत में बल्लेबाज सनोज का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने 40 रनों की तूफानी पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए सनोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में गिरेंद्र शाक्य और मुवीन खान ने अंपायर की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.