फरीदाबाद, जून 26 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) विभाग ने गुरुवार को बसेलवा गांव में अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। करीब तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनी में दो निर्माण, 10 डीपीसी और 20 चारदीवारी को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती गई। डीटीपी प्रवर्तन यजन चौधरी के नेतृत्व में विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में मशीनों की सहायता से निर्माण कार्यों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर बनाई गई नींव, प्लॉटों की घेराबंदी और अन्य ढांचों को भी तोड़ा गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार संबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति कॉलोनी विकसित किए जाने की सूचना लगातार मिल रही थी। जांच के बाद इसे अवैध पाए जान...