फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बसेलवा कॉलोनी में तीन दिन पहले पथराव करने की घटना में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 11 युवकों को नामजद किया गया है। पत्थरबाजों ने पथराव कर कॉलोनी में कई कारों के शीशे और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने बसेलवा कॉलोनी निवासी एक महिला की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, बसेलवा कॉलोनी निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 22 मार्च की रात करीब 9:00 बजे उसके बेटे सिद्धू का फोन आया कि कुछ युवक उसे मारने के लिए आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पीड़ित महिला तुरंत घर से निकलकर अजय जनरल स्टोर पर पहुंची, वहां महिला का बेटा वहां खड़ा हुआ था। इसी दौरान गली में कई युवक आ पहुंचे। आरोप है कि वहां आते ही युव...