मऊ, मार्च 3 -- मऊ, संवाददाता। होली पर्व पर दूसरे जिलों और प्रदेशों में रहने वालों की वापसी का क्रम तेज हो गया है। बसों में खूब भीड़ चल रही है। ट्रेनों के आगमन से करीब एक घंटा पहले ही यात्री पहुंचने लगते हैं। यहां पर टिकटों के लिए लंबी कतार लग रही है। बसों और ट्रेनों के नहीं मिलने से परेशान यात्री डग्गेमार वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। मंगलवार की सुबह से ही रोडवेज डिपो और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ यात्रियों की दिखाई दी। होली पर्व की छुट्टी होने के चलते अधिकांश सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित हो गया है। दूसरे शहरों और राज्यों में रहकर नौकरी करने वाले लोग एवं छात्रों ने घर वापस लौटना शुरू कर दिया है। जिसका असर ट्रेनों एवं बसों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को रोडवेज बसे यात्रियों से खचाखच भरकर चली। वहीं, दूसरी ओर ट्रेनों...