जौनपुर, अप्रैल 4 -- जौनपुर, संवाददाता। तहसील मड़ियाहूं क्षेत्र में बसुही नदी पर बने नव निर्मित पुल का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह पुल नगेसरा-पुरेलला गांव के बीच नगेसरा घाट पर बसुही नदी पर बनाया गया है। परियोजना में मुख्य सेतु के साथ पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य भी शामिल हैं। पुल की लंबाई 71.480 मीटर है और कुल लागत करीब 11.30 करोड़ रुपये बताई गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में चल रही सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करना प्राथमिकता है। इसी क्रम में इस पुल के निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही थी, जो अब पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि पुल के बन ज...