मुजफ्फरपुर, मई 19 -- औराई, एसं। मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के बसुआ गांव में सोमवार की रात चोर पांच घरों के ताला काटे, लेकिन कोई भी कीमती समान हाथ नहीं लगा। साधारण कपड़ा और छोटे-मोटे सामान ही चुरा सके। इस संदर्भ में बसुआ गांव निवासी सेवानिवृत्त सेना अधिकारी दिनेश्वर ठाकुर ने अज्ञात के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। वहीं मुरारी ठाकुर, राकेश कमती, मनीष कुमार, उपेन्द्र किशोर के घर के ताले भी कटे गए थे। इनके घर से भी चोरों को कोई कीमती समान नहीं मिल सका। इन लोगों ने मामला दर्ज भी नहीं कराया। यह भी पढ़ें- ताला तोड़ एक घर से नकदी व जेवर पार कर ले गए चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...