गुमला, फरवरी 26 -- बसिया, प्रतिनिधि । प्रखंड सभागार में जिला प्रशासन की पहल पर वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जीआईसी के सहयोग से तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो उपस्थित रहे। प्रखंड क्षेत्र के कुल 262 पंजीकृत लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पहिएदार कुर्सी, त्रिचक्र वाहन, बैसाखी, श्रवण यंत्र और कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। वितरण से पूर्व सभी लाभार्थियों का पंजीकरण व आवश्यकता आकलन की प्रक्रिया पूरी की गई थी, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसकी जरूरत के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर एसडीओ जयवन्ती देवगम, प्रमुख जगरानी तिग्गा, बीडीओ सुप्रिया भगत, सीओ नरेश कुमार म...