बसिया में सामान्य वर्ग के 6 विद्यार्थियों को मिली साइकिल
गुमला, मई 20 -- बसिया। बसिया प्रखंड में बीआरसी द्वारा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण किया गया। जिला परिषद सदस्य बसंती डुंगडुंग ने उच्च विद्यालय बसिया और उच्च विद्यालय कुम्हारी के छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह देखा गया।विद्यार्थियों ने कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। बताया गया कि योजना का उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़कर रखना और उनकी पढ़ाई को आसान बनाना है। मौके पर बीपीओ अनुपम कुमार, लेखपाल सरिता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.