गुमला, मार्च 6 -- बसिया। बसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आरया निवासी 20 वर्षीय नारायण भोगता शुक्रवार अपराहन करीब तीन बजे कोनबीर से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कलिगा गांव के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना में नारायण के सिर पर गंभीर चोट लग गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...