गुमला, अप्रैल 12 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के बसिया थाना क्षेत्र के कारालोया ममरला गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय बिरसमुनी उरांइन की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बिरसमुनी उरांइन रोज की तरह सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित बगधरा गड्ढा जंगल में महुआ चुनने गई थीं। यह क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है, जहां जंगली जानवरों की आवाजाही आम बात है। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। महिला संभल पाती, उससे पहले ही हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग...