गुमला, अप्रैल 26 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया में मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में शनिवार रात को दिवानटोली स्थित शिव मंदिर में मंडा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। रात्रि में पारंपरिक छऊ नृत्य का भव्य आयोजन हुआ। जिसने लोगों का मन मोह लिया। वहीं रविवार की सुबह शिव भक्तों द्वारा फुलखुंदी का अनुष्ठान किया गया। अपराहन में मंडा पूजा समिति द्वारा पुराना अस्पताल परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अनमोल टोप्पो ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।मौके यह भी पढ़ें- गोला के तीन गांवों में शिव मंडा पूजा का आयोजन पर राजकु...