गुमला, अप्रैल 12 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन सभागार में रविवार को पिछड़ी जाति संघर्ष समिति की बैठक उदासन नाग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पेसा कानून को लेकर चर्चा की गई और इसमें मौजूद विसंगतियों पर चिंता जताई गई।बैठक की शुरुआत करते हुए उदासन नाग ने कहा कि वर्तमान पेसा कानून के कारण पिछड़ी जातियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा पिछड़ों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है और उनके हक पर अतिक्रमण हो रहा है। वहीं जगदीश साहू ने विस्तार से पेसा कानून के प्रभावों पर चर्चा करते हुए कहा कि भूरिया कमेटी के गठन के बाद से पिछड़ों के अधिकारों का हनन हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के पांच जिलों में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण शून्य कर दिया गया है। जो गंभीर च...