गुमला, मार्च 7 -- गुमला। जिले के बसिया थाना क्षेत्र के ममरला गांव निवासी 34 वर्षीय पॉल टेटे की मौत हो गई। बताया गया कि वह गुरुवार से ही अपने घर से लापता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार मृतक पॉल टेटे की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं बताई जा रही थी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।इसके बाद परिजनों ने बसिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...