गुमला, मई 16 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया प्रखंड में जेंडर सीआरपी दीदियों की पहल से महिला सशक्तिकरण की नई तस्वीर उभरकर सामने आ रही है। उनकी लगातार मेहनत से बंद पड़े महिला मंडल और ग्राम संगठनों को पुनः सक्रिय किया गया है। जिससे महिलाएं एक बार फिर संगठित होकर अपने अधिकारों और रोजगार के प्रति जागरूक हो रही हैं। जेंडर सीआरपी दीदियां नुक्कड़ नाटक,जागरूकता गीत,रैली और खेलकूद जैसे रचनात्मक माध्यमों से महिला हिंसा,बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसका सकारात्मक असर यह देखने को मिल रहा है कि अब महिलाएं अपनी समस्याओं को छिपाने के बजाय खुलकर सामने आ रही हैं और सहायता के लिए बसिया स्थित गरिमा केंद्र पहुंच रही हैं। वहीं सफलता परियोजना के तहत घर की चारदीवारी तक सीमित महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वंय सहायत...