गुमला, मार्च 13 -- गुमला। जिले के बसिया थाना क्षेत्र के जामडाग गांव निवासी 45 वर्षीय बासिल टोपनो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार बासिल टोपनो गुरुवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात उन्होंने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...