गुमला, मई 2 -- बसिया। प्रखंड में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने सभी मकान मालिकों के लिए किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। प्रशासन के निर्देशानुसार मकान मालिकों को किरायेदारों के आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य आवश्यक पहचान दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां तैयार कर एक प्रति संबंधित पंचायत के मुखिया कार्यालय तथा दूसरी बसिया थाना में जमा करनी होगी।थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने बताया कि यह कदम क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों का सत्यापन भी किया गया है। यह भी पढ़ें- बक्सर आयोजना क्षेत्र में बगैर नक्शा के भवन निर्माण पर होगी कार्रवाई प्रशासन ने सभी मकान मालिकों से नियमों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है। साथ ही स...