गुमला, अप्रैल 3 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया थाना क्षेत्र के कुम्हारी-करंज मुख्य पथ पर बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बोड़ेकेरा गांव निवासी हेरन केरकेट्टा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हेरन कुम्हारी बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बंगरकेला नदी स्थित पुल के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त स्थान पर तीखा मोड़ और पुल के पास रेलिंग नहीं होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले एक साल में यहां दर्जनों हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान...