मिर्जापुर, नवम्बर 8 -- पड़री। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसारी गांव स्थित पुलिया के पास शुक्रवार की शाम एक महिला अचेतावस्था में मिली। पुलिस ने महिला को पड़री अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस के अनुसार महिला विक्षिप्त प्रतीत हो रही है। उम्र लगभग 25 वर्ष है। होश में आने के बाद नाम व पते की जानकारी हो पाएगी। क्षेत्र के दुबेपुर पहाड़ा संपर्क मार्ग पर बसारी गांव स्थित पुलिया के पास शाम लगभग तीन बजे गांव के लोग गुजर रहे थे। तभी एक महिला अचेत पड़ा देख शोर मचाने लगे। तब तक आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दुबेपुर के प्रधान दीपक वर्मा को मामले से अवगत कराया। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से पड़री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि महिला ...