हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर अंतर्गत ग्राम बसानी में बुधवार को जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम राहुल शाह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने ग्रामीणों के मांग उठाने पर क्षेत्र में नलकूप लगवाने का आश्वासन दिया। बसानी गांव में जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में संचालित मशरूम फैक्ट्री से आ रही दुर्गंध की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ फैक्ट्री का निरीक्षण किया। जांच के बाद फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर सभी आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के साथ हल्द्वानी कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.