कौशाम्बी, फरवरी 8 -- कड़ा क्षेत्र में चल रहे ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बंसी की बाग और बसवारी की टीमों के बीच खेला गया। बसवारी की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। विपक्षी टीम को भारी अंतरों से बसवारी की टीम ने हराया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बसवारी की टीम ने निर्धारित ओवरों में 182 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तरी बंसी की बाग की टीम बसवारी के घातक गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 110 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने पर मो. बिलाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अंकित मिश्रा ने विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.