बगहा, मई 24 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय । नगर निगम क्षेत्र के सन सरैया मुख्य नहर सायफन के समीप स्थित बसवारिया शवदाह गृह के जीर्णोद्धार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नगर निगम बोर्ड ने लगभग 42 लाख की लागत से प्रस्तावित इस जीर्णोद्धार योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद अब योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्षों पुराने इस शवदाह गृह की स्थिति जर्जर हो चुकी थी, जिससे अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह भी पढ़ें- बसवारिया शवदाह गृह का 42 लाख से होगा जीर्णोद्धार: गरिमा बरसात के दिनों में समस्या और अधिक गंभीर हो जाती थी। प्रस्तावित योजना के तहत शवदाह गृह परिसर का समुचित विकास किया जाएगा। जिसक...