रामगढ़, मार्च 25 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बसरिया गांव में बुधवार को सरनास्थल पर प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम पाहन तलू पाहन, बबलू सोरेन, रामदेव किस्कू, रमेश किस्कू व तलु किस्कू ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। इस अवसर डाड़ी प्रखंड की प्रमुख दीपा देवी ने कहा सरहुल प्रकृति का पर्व है। उन्होंने पूजा अर्चना के बाद सुख समृद्धि का कामना किया। इसके बाद उपस्थित ग्रामीण महिला पुरुषों ने मांदर की थाप पर नाचे गाए। इस अवसर पर विनोद किस्कू, दसाराम मांझी, रवि हेम्ब्रम, विनोद मांझी, शिवनारायण मांझी, मनाराम मांझी, रामदास, लालदेव किस्कू आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...