आगरा, जनवरी 6 -- बहुजन समाज पार्टी की मंगलवार को हुई पटियाली विधान स्तर की बैठक में पार्टी सुप्रीमो के जन्मदिन की तैयारियों पर चर्चा की गई। 15 जनवरी को मनाए जाने वाले जन्मदिन कार्यक्रम के बारे में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। बसपा की विधानसभा स्तरीय बैठक मन्नत पैलेस चिरोला रोड गंजडुंडवारा में हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बबलू गौतम ने की। इस दौरान बताया गया कि आगामी 15 जनवरी को पार्टी सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन को मंडल स्तर तक मनाया जाएगा। जिला प्रभारी डीपी सिंह राना ने बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने एवं इससे पूर्व की तैयारी पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, जिससे कार्यक्रम को भव्य रूप से संपंन किया जा सके। इस दौरान मंडल कोऑर्डिनेटर डा. प्रेमपाल सि...