आगरा, जनवरी 6 -- गंजडुंडवारा के मन्नत पैलेस में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की एक अहम बैठक हुई जिसमें पार्टी सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को लेकर खास चर्चा की गई। पटियाली विधानसभा स्तर की इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बबलू गौतम ने की और इसमें पार्टी के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य मुद्दा यही था कि आने वाली 15 जनवरी को बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन कैसे धूमधाम से मनाया जाए। जिला प्रभारी डीपी सिंह राना ने कार्यकर्ताओं को बताया कि इस बार जन्मदिन का जश्न मंडल स्तर तक मनाया जाएगा इसलिए तैयारियां भी उसी हिसाब से होनी चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय रहते सारी तैयारियां पूरी कर लें ताकि कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाया जा सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि जश्न से पहले क्या-क्या इंतजाम किए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.