गौरीगंज, सितम्बर 30 -- अमेठी। नौ अक्टूबर को लखनऊ में बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समर्थकों की भीड़ जुटाने के लिए बसपा के पदाधिकारी जन सम्पर्क कर रहे हैं। बुधवार को बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में जनसम्पर्क किया और सर्वसमाज के लोगों से बीएसपी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनने से ही सर्वसमाज के अच्छे दिन आ सकते हैं। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय बसपा की नीति है। उन्होंने कहा कि बसपा की मुखिया बहन मायावती ही एक मात्र राष्ट्रीय नेता हैं जो देश और प्रदेश में कानून का राज कायम करके सर्वसमाज की भलाई कर सकती है। यह भी पढ़ें- काशीराम के परिनिर्माण दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...