बांदा, मार्च 15 -- बांदाRs.। संवाददाता समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाजवादी के संस्थापक कांशीराम की 92वीं जयंती शहर के एक पैलेस में मनाई गई। अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. मधुसूदन कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी तिलकचंद्र अहिरवार रहे।रविवार को आयोजित जयंती कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सपा प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार रहे। सभी नेताओं ने कांशीराम जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके सामाजिक प्रयासों की सराहना की। कहा कि व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के निरंतर प्रयास करते रहे। सांसद कृष्णा देवी पटेल, उमेश यादव, ईशान सिंह लवी, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओमनारायण त्रिपाठी विदित समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...