एटा, मार्च 15 -- एटा, रविवार को गांव भदवास में बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर, कांशीराम, बहुजन महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किया गया। वर्ष 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंडल जोन प्रभारी राजू राम रतन ने कांशीराम के जीवन एवं संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम सभी के लिए सम्मान स्वाभिमान भरा जीवन बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बाद काशीराम साहब की देन है। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में बामसेफ, डीएस 4 बनाकर साथ ही 20वर्षों तक अनवरत पैदल व साइकिल से जनसभाओं व रैलियों के माध्यम से बहुजन समाज के लोगों को संगठित कर 1984 में बहुजन समाज पार्टी बनाई। उन्होंने ही भारत के सबसे बड़े प्रदेश को चार बार बसपा शासक दिया और मान सम्...