कौशाम्बी, फरवरी 26 -- बलिया के रसड़ा से बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के कौशाम्बी स्थित प्लांट पर इनकम टैक्स की जांच दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। हालांकि, इस दौरान जांच अफसरों के साथ स्थानीय अधिकारियों ने भी कुछ भी बोलने से इनकार ही किया। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनी छात्र शक्ति इंफ्रा लिमिटेड (सीएसआईएल) को एयरपोर्ट से तपोस्थली तक बन रही फोरलेन का ठेका मिला है। कंपनी लगभग दो साल से काम कर रही है। कंपनी ने कई जगहों पर प्लांट भी बना रखे हैं। यह कंपनी पहले उमाशंकर सिंह के निर्देशन में थी, लेकिन अब उनकी पत्नी के नाम से चल रही है। बुधवार को बसपा विधायक के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापा मारा था। कौशाम्बी में सरायअकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में स्थित प्लांट पर भी करीब 10 बजे छह गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने छापे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.