कौशाम्बी, फरवरी 25 -- मंझनपुर (कौशाम्बी)। बलिया के रसड़ा से बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के कौशाम्बी स्थित प्लांट पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। सरायअकिल के जयंतीपुर स्थित प्लांट पर छह गाड़ियों से पहुंचे अधिकारी देर शाम तक जमे रहे। प्लांट के कर्मचारियों से अभिलेख लेकर उनकी जांच की जा रही है। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनी छात्र शक्ति इन्फ्रा लिमिटेड को एयरपोर्ट से तपोस्थली तक बन रही फोरलेन का ठेका मिला हुआ है। कंपनी लगभग दो साल से काम कर रही है। कंपनी ने कई जगहों पर प्लांट भी बना रखे हैं। यह कंपनी पहले उमाशंकर सिंह के निर्देशन में थी, लेकिन उनकी पत्नी के नाम से चल रही है। बुधवार को बसपा विधायक के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई की गई। उसी के तहत कौशाम्बी में सरायअकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में स्थित प्लांट पर भी सुबह करीब दस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.