बदायूं, फरवरी 23 -- इस्लामनगर। बिसौली विधानसभा का एक दिवसीय समीक्षा कैडर कैंप एत्मादपुर में आयोजित किया गया। बिसौली अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह धनगर ने पार्टी के त्याग संघर्ष और उपलब्धियां को विस्तार पूर्वक सभी को बताया। कोषाध्यक्ष केके उपाध्याय ने पार्टी की विचारधारा को बताया। कहा 2027 में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। सर्व समाज का हित बसपा में सुरक्षित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...