कौशाम्बी, मार्च 1 -- बसपा कार्यालय में रविवार को बसपा संस्थापक कांशीराम की 15 मार्च को मनाई जाने वाली जंयती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर बसपा में भीम आर्मी के मंडल संयोजक अपने कार्यकर्ताओं व अन्य पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए। इनके अलावा पाल, प्रजापति व साहू समाज के भी लोगों ने भी बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। बसपा कार्यालय में रविवार को पूर्व सांसद व मुख्य मंडल प्रभारी घनश्याम खरवार ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक में 15 मार्च को बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। लखनऊ में बसपा संस्थापक की जयंती मनाई जानी है। बड़ी संख्या में जिले से कार्यकर्ताओं को पहुंचना है। कार्यकर्ता कैसे पहुंचेंगे, इसको लेकर रणनीति बनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने विधानसभा वार अपनी तैयारी की जानकार...