हरदोई, मई 2 -- हरदोई। बहुजन समाज पार्टी में संगठनात्मक मजबूती के तहत नई नियुक्तियां की गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर राजपाल गौतम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। लखनऊ मंडल के जोन प्रभारी सूर्यकांत निराला, आईपी सिंह दोहरे और राधेश्याम वर्मा के साथ विधानसभा प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। इनमें सवायजपुर से रामासरे वर्मा, हरदोई से सुनील जौहरी, सांडी से वीरेन्द्र कुशवाहा और गोपामऊ से मुकुंद पाल वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सर्वेश जनसेवा, रामसवेक वर्मा, राजेश्वर सिंह कुशवाहा, डॉ. अंजान हुसैन, नंद किशोर, सर्वेंद्र,...