हरिद्वार, फरवरी 1 -- बसपा ने केंद्रीय बजट पर केंद्र सरकार को घेरते हुए इसे 'नाम बड़े और दर्शन छोटे' बताया। प्रदेश अध्यक्ष मोहित आनंद ने कहा कि सरकार जमीनी स्तर पर कुछ नहीं कर रही है। लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के सपने दिखाए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में मदद नहीं की जा रही है। मोहित आनंद ने कहा कि सरकार निजी कंपनियों और संस्थाओं को लाभ पहुंचा रही है, जबकि सरकारी संस्थाओं पर जोर देना चाहिए। उनका कहना है कि यह बजट पूरी तरह अपूर्ण है, आखिरी व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सपनों को कुचला जा रहा है और यह सिर्फ पूंजीपतियों के लिए बनाया गया बजट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.