मुरादाबाद, मई 2 -- बहुजन समाज पार्टी से मिले हाई कमान के निर्देश के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन करते हुए जिला पंचायत के चुनाव के संबंध में रणनीति तैयार की। बसपा के प्रभारी ने सेक्टर स्तर से लेकर बूथ कमेटियों को मजबूती से गठन किए जाने के निर्देश दिए। 25 कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव खजूर सराय में सेक्टर/बूथ कमेटी गठन किया। बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें जाफर मलिक मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मण्डल पूर्व उत्तराखंड प्रभारी ने आगामी विधानसभा चुनाव/जिला पंचायत को लेकर के रणनीति बनाई गई। मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मण्डल पूर्व उत्तराखंड प्रभारी ने पदाधिकारियो को यह दिशा-निर्देश भी दिए गए कि आगामी जिला पंचायत का चुनाव किसी भी समय हो सकता है, अपने सेक्टर/बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण रूप से सही तरीके से कर ल...