चंदौली, नवम्बर 24 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर के रविनगर में मृतक दवा विक्रेता के परिजनों से रविवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना के छह दिन बाद एक भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर बसपा प्रतिनिधिमंडल ने रोहिताश पाल के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि कहीं भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी चाहे पाताल लोक में छुपा हो उसे ढूंढकर अंजाम तक पहुंचाया जाएगा, लेकिन यहां अपराधी क्यों नहीं पकड़ पाए हैं। छह दिन बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। इसको लेकर आईजी और एसओ से बात की ...