सुल्तानपुर, जून 25 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ के एक निजी मैरिज लॉन में बसपा की एकदिवसीय कार्यकर्ता बैठक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लंभुआ के शैलेंद्र सिंह समेत सैकड़ो लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कर शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि हम बहन जी के दिशा निर्देशों पर काम करेंगे और समाज सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए फार्मूले पर तीखा हमला बोला। कहा कि सपा शासन काल में सिर्फ दंगे हुए, हत्याएं हुई, महापुरुषों के नाम पर बनी योजनाओं को बंद कर दिया गया। शमशान, कब्रिस्तान और भारत-पाकिस्तान का मुद्दा उठाकर समाज में भाईचारा बिगड़ने का प्रयास किया गया। वर्ष 2007 से वर्ष 2012 तक मायावती सरकार ने बैकलॉग भर्ती निकालकर अनुसूचित जा...