सिद्धार्थ, जून 17 -- सिद्धार्थनगर। बुद्धभूमि में बसपा में उथल-पुथल का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। साल भर के अंदर चार जिलाध्यक्ष बदले जा चुके हैं। पांचवें रमेश कुमार गौतम की ताजपोशी की जा चुकी है। बार-बार अध्यक्ष बदलने से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर असर पड़ रहा है। नए अध्यक्ष अपने अनुसार कमेटियों का गठन कर रहे हैं इससे पुराने में नाराजगी हो जा रही है। वर्ष 2027 में सूबे में विधानसभा का चुनाव होना है, पर बसपा में जिलाध्यक्ष बदलने का दौर समाप्त नहीं हो रहा है। हालत यह है कि एक साल के अंदर चार जिलाध्यक्ष बदले जा चुके हैं जबकि पांचवें की ताजपोशी कर दी गई है। एक साल के अंदर जिलाध्यक्ष रहे राजकुमार आर्य को हटा कर उनके स्थान पर भरतलाल निषाद को अध्यक्ष बनाया गया था। कुछ ही महीना काम करने के बाद भरत लाल निषाद को हटा कर एक बार फिर से राजकुमार ...