बसपा ने सहारनपुर देहात से फिरोज आफताब पर खेला दांव, 2027 चुनाव का किया शंखनाद
सहारनपुर, जुलाई 2 -- सहारनपुर/गागलहेड़ी। बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से फिरोज आफताब को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। गागलहेड़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता मुनकाद अली ने इसकी औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और फिरोज आफताब को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में सपा, कांग्रेस और भाजपा पर भी तीखे राजनीतिक हमले किए गए। गागलहेड़ी के एक बैंक्वेट हॉल में बुधवार को आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी ने सहारनपुर देहात विधानसभा सीट के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया। यह भी पढ़ें- 2027 की रणभेरी: गागलहेड़ी से बसपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल, सहारनपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.