देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को टॉउन हाल परिसर स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें संगठन के मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसके मुख्य अतिथि मुख्य मण्डल प्रभार विजय कुमार रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में बसपा की सरकार पार्टी की मुखिया मायावती के नेतृत्व में बनाने में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मनोयोग से जुट जाएं। इसको लेकर बूथ व सेक्टर मजबूत बनाएं एवं अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य कार्यकर्ता करें। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद आजाद एवं संचालन जिला सचिव संतोष कुमार ने किया। बैठक के बाद बस्ती में तैनात मूड़ाडीह निवासी उप निरीक्षक के मौत पर उनके घर जाकर परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया गया और सांत्वना दी। इस दौरान मण्डल प्रभारी महेन्...