मुरादाबाद, फरवरी 18 -- मुरादाबाद। बसपा ने अब पूरी तरह से आगामी विधानसभा चुनाव पर फोकस किया है। मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित मंडलीय कार्यालय में वेस्ट यूपी के प्रभारी पूर्व सांसद मुनकाद अली ने बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में सरकार बनाएंगे। पार्टी अपनी कमेटी में 50 फीसदी युवाओं को रखेगी। मुरादाबाद मंडल के संगठन की समीक्षा में मुनकाद अली ने कहा कि पूरी ताकत के साथ एसआईआर में सभी ने मेहनत की है। अब सभी कार्यकर्ताओं को सेक्टर, बूथ कमेटी को पूरी ईमानदारी के साथ बनाना है। प्रत्येक कमेटी में 50 फीसदी जिम्मेदारी युवाओं को देनी है तभी 2027 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आप लोग जुटें तो पांचवीं बार हम बहन कुमारी मायावती को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने में कामयाब हो सकते हैं। बैठक में म...