उरई, फरवरी 1 -- कालपी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में संत रविदास जी महाराज की जयंती जिला अध्यक्ष सिंह पाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। तहसील कालपी के ग्राम भदरेखी में आयोजित जयंती में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे बसपा झांसी मंडल के प्रभारी एकलाख राईन मौजूद रहे। वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने संत महाराज के संस्मरणों को सुना कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आभार किया। मौके पर शैलेंद्र गौतम एडवोकेट, अफरोज साहब अहिरवार, बलवंत भाई, तैयब भाई आदि कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीणों ने सहभागिता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...