मेरठ, अप्रैल 7 -- बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने 14 अप्रैल को बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर लखनऊ चलो का नारा दिया है।मंगलवार को बसपा की मंडल स्तरीय बैठक हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसद मुनकाद अली ने कहा कि इस बार 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है। पार्टी नेताओं ने बूथ कमेटी गठन की समीक्षा की गई। हर एक बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य बनाने की बात हुई। मुनकाद अली ने कहा कि 14अप्रैल को बाबा साहब के जन्म दिन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता बसों एवं अपने वाहनों से लखनऊ बाबा साहब अंबेडकर स्मारक स्थल पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जिलों में होर्डिंग लगा कर प्रचार किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी सतपाल पीपला, मेघनाद ...