कानपुर, जुलाई 29 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर-रनियां विधानसभा स्तरीय बसपा के सम्मेलन में बुधवार को मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर-चित्रकूट ने अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र सिंह गुडड्न को विधानसभा का प्रभारी और प्रत्याशी घोषित किया। उत्साहित समर्थकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। वहीं अपने संबोधन में उन्होंने सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अकबरपुर रनियां विधानसभा का बसपा का सम्मेलन बुधवार को अकबरपुर के सिंह लॉन में आयोजित हुआ। यहां कार्यक्रम से पहले बसपा कोआर्डीनेटर नौशाद अली का रायपुर पुल पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वहां से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ अकबरपुर पहुंचे। यहां मौजूद समर्थकों और बसपा कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच नौशाद अली ने बहन मायावती के निर्देश पर अकबरपुर रनियां से जितेन्द्र सिंह गुड्डन को बसपा...