रामपुर, अप्रैल 4 -- बहुजन समाज पार्टी बूथ चलो अभियान के अंतर्गत 34 स्वार टांडा विधानसभा के ग्राम सिकंदराबाद में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान बूथ संख्या 226 व 227 का गठन किया गया। मंडल जोन प्रभारी शांति प्रसाद सागर ने बैठक में बोलते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है,इसलिए सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नितियों को जन-जन तक पहुचाएं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश गौतम एडवोकेट , जिला उपाध्यक्ष हबीबुल रहमान , गौरव चौधरी , पूर्व जिला संयोजक दर्पण गौतम , कल्लू घोसी , मेंहदी हसन, शौकीन , रहमान अली , फईम घोसी , फरमान अली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...