शामली, सितम्बर 30 -- शामली। क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में बहुजन समाज पार्टी की बैठक आयोजित कर नौ अक्टूबर को कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने जिले की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लखनऊ ले जाने की तैयारी पर चर्चा की। बैठक में मंडल कोऑर्डिनेटर नरेश गौतम, मंडल प्रभारी सत्य प्रकाश, शामली विधानसभा कोऑर्डिनेटर रविंद्र गौतम और थानाभवन विधानसभा कोऑर्डिनेटर जगपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव के नेतृत्व में खेड़ी करमू और आसपास के गांवों से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को लखनऊ ले जाने की रूपरेखा तैयार की गई। यह भी पढ़ें- काशीराम की पुण्यत...