लखनऊ, अक्टूबर 7 -- बसपा ने नौ अक्तूबर को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को लेकर अपने तैयारियां तेज की हैं। पार्टी की ओर से एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की तस्वीर भी है। पार्टी में उनकी वापसी के साथ ही सक्रियता भी बढ़ाए जाने की तैयारी है।बसपा कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि के जरिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी-दिल्ली सीमा पर स्थित बहुजन प्रेरणा केंद्र में रख-रखाव का काम जारी होने की वजह से यूपी के सभी मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक पहुंचने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ जाएंगे बसपा कार्यकर्ता कहा है कि सभी कांशीराम स्मारक पहुंचकर उन्हें अपने श्रद्धा-सुमन अर्...