बरेली, अप्रैल 20 -- बहेड़ी। बसपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब सबके आदर्श,पथ प्रदर्शक और सच्चे भाग्य विधाता हैं, उनके संघर्ष,त्याग और विचारों ने समाज को समानता,शिक्षा और अधिकारों का मार्ग दिखाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रसेन सागर ने कहा बाबा साहब की समानता की सोच का परिणाम है जो कि बेटियां बड़े बड़े पदों पर आसीन है। नोएडा की मिशन गायक मंडली बाबा साहब के प्रेरणादायक गीत गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर मुकेश सागर, मास्टर केहरी सिंह,करन सागर,डीएल सागर,अमर सिंह आचार्य,लाल सिंह गौतम आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बाबा साहब की 135वीं जयंती का हुआ भव्य आयोजन यह भी पढ़ें- संविधान शिल्पकार बाबा साहब की जयंती पर गूंजे समानता के स्वर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...