गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी दारा सिंह निषाद ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर सुलतानपुर से सपा सांसद रामभुआल निषाद की गिरफ्तारी की मांग उठाई। इस पर सांसद रामभुआल ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दारा निषाद कोर्ट नहीं हैं। प्रेसवार्ता में दारा सिंह निषाद ने कहा कि एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से 31 अक्तूबर 2025 से अब तक 16 बार गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद बड़हलगंज पुलिस सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकी है। उन्होंने इसे लेकर सपा नेतृत्व पर भी सवाल उठाया और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। उधर, इस मामले में सुलतानपुर के सांसद रामभुआल निषाद ने कहा कि उन्हें दारा सिंह निषाद के खिलाफ गवाही देनी है। जब कोर्ट बुलाएगी तो जाकर दे देंगे। दारा सिंह निषाद कोर्ट नहीं हैं, जो उ...